
- संत रविदास की जयंती पर चक्रधरपुर की कुंभा टोली से निकाली गई शोभा यात्रा, गिरिराज सेना के संरक्षक उमा शंकर गिरि हुए शामिल
चक्रधरपुर : संत रविदास की जयंती के अवसर पर बुधवार देर शाम लगभग सात बजे चक्रधरपुर की कुंभा टोली से शोभा यात्रा निकाली गई.शोभा यात्रा में स्थानीय महिला पुरुष शामिल हुए.इस मौके पर मुख्य रूप से गिरिराज सेना के संरक्षक उमा शंकर गिरि उपस्थित हुए। जहां समाज के लोगों द्वारा उमा शंकर गिरि का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा कुंभा टोली से निकलकर टोकलो रोड होते हुए भगत सिंह चौक,रांची रोड होते गुरुद्वारे के पास पहुंची.इसके बाद विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद शोभा यात्रा कुंभा टोली पहुंची। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आशीष राम,उपाध्यक्ष सोनू कुमार रवि,महासचिव विजय राम,सचिव सुनील राम रवि,कोषाध्यक्ष कमलेश दास, उप कोषाध्यक्ष निर्मल मंहत,सुखदेव राम,कार्तिक राम,दुर्गा राम, जलाय राम, संतलाल राम,राजन राम,कमल राम समेत अन्य सदस्य व स्थानीय महिला पुरुष मौजूद थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!