
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में विधायक सुखराम उरांव ने एक्स-रे मशीन का किया उद्घाटन।
झारखण्ड -चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को विधायक सुखराम उरांव ने एक्स-रे मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा अब मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यह सुविधा न केवल चक्रधरपुर के लोगों के लिए बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी उपयोगी होगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा, डॉक्टर के के मुंडू, मनोज साह, पवन कुमार, झामुमो नेता दिनेश जेना, वेद प्रकाश दास, विक्की मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!