दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया: विजय सामाड
चक्रधरपुर : प्रखंड के ग्राम गुंजा में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आर्दश नव युवक संघ की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सह बीस सुत्री सदस्य विजय सिंह सामाड उपस्थित थे। सबसे पहले कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा श्री सामाड को स्वागत किया। तदुपरांत श्री सामाड ,पूर्व मुखिया काशीनाथ महतो, वार्ड सदस्य मीना देवी सभी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर बच्चों का दौड़ का शुभारम्भ किया।
मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों पूर्व वार्ड सदस्य भीष्म महतो, सुखराम लोहरा,बाबलु महतो,देव लाल महतो, बहादुर लोहरा,अजीत महतो,मांगु महतो, संजय डांगिल, सुभाष चन्द्र महतो,संदीप महतो शंभू शरण महतो, राजकिशोर तांती, राजकुमार महतो, हेमंत महतो, नरेंद्र बोदरा, खिरोध महतो आदि मौजूद थे।
नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!