
चाईबासा : भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की नई पहल: युद्धविराम लागू, भारत ने दी स्पष्ट चेतावनी: बड़कुंवर गागराई
चाईबासा: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा तनाव के बीच एक बेहद अहम और सकारात्मक खबर सामने आई है। दोनों देशों ने आपसी सहमति से युद्धविराम (सीज़फायर) लागू करने का फैसला किया है। यह निर्णय क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि टेलीविजन से मिली सूचना के आधार पर पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत से युद्धविराम की अपील की थी, जिस पर भारत ने शांति और स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। दोनों देशों की सेनाओं ने सहमति जताई है कि अब सीमा पर किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी।
*भारत की स्पष्ट चेतावनी: आतंक पर नहीं होगी नरमी*
हालांकि भारत ने इस शांति प्रस्ताव के साथ एक कड़ा संदेश भी दिया है। श्री गागराई ने कहा, “भारत एक शांति प्रिय देश है, जो वैश्विक स्तर पर भाईचारे, प्रेम और विकास का पक्षधर है। लेकिन अगर देश के किसी भी हिस्से में आतंकी गतिविधि होती है, तो हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार इसे सीधे युद्ध की घोषणा मानेंगे।”
उन्होंने दो टूक कहा कि भारत अब किसी भी मामले में मोहताज नहीं है। सैन्य शक्ति के लिहाज से भारत आज दुनिया में तीसरे स्थान पर है और आवश्यकता पड़ने पर देश अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा। “अगर कोई देश आंख दिखाएगा तो भारत भी आंख से आंख मिलाना जानता है,” उन्होंने कहा।
ऑपरेशन सिंदूर’ और महिला शक्ति का गौरवपूर्ण योगदान
श्री गागराई ने भारत की सैन्य शक्ति में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में महिलाएं आज शक्ति, साहस और समर्पण का प्रतीक बन चुकी हैं, और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शांति की ओर एक नया कदम
यह युद्धविराम दोनों देशों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बन सकता है, यदि इसे ईमानदारी और विश्वास के साथ निभाया जाए। भारत की ओर से स्पष्ट संकेत दिया गया है कि वह हमेशा शांति चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेगा।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!