
चाईबासा : चाईबासा पुलिस के द्वारा दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों के साथ “एंटी रायट मॉक ड्रिल” का सघन अभ्यास किया गया
आज दिनांक 29.03.2025 को पुलिस केन्द्र, चाईबासा में आगामी ईद, सरहुल चैती दुर्गा पूजा, छठ पूजा, हिन्दु नववर्ष एवं रामनवमी पर्व-2025 के मद्देनजर उपद्रवियों से निबटने/भीड़ नियंत्रण हेतु चाईबासा पुलिस के द्वारा दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों के साथ “एंटी रायट मॉक ड्रिल” का सघन अभ्यास किया गया ताकि इसका उपायेग आपात स्थिति में किया जा सके। पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को होली पर्व के मद्देनजर उपद्रवियों से निबटने/भीड़ नियंत्रण के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। साथ ही चाईबासा जिला अन्तर्गत विभिन्न थाना/ओ०पी० क्षेत्रों में आगामी ईद, सरहुल चैती दुर्गा पूजा, छठ पूजा, हिन्दु नववर्ष एवं रामनवमी पर्व-2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी संवेदनशील स्थानों पर ‘फ्लैग मार्च” किया गया तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!