
पश्चिमी सिंहभूम में बडी संख्या में नक्सली सामान बरामद, कई बंकर को किया गया ध्वस्त
चाईबासा : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है.इस खबर पर संज्ञान लेते हुये चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल अपने अभियान के दौरान दिनांक 13/14.04.2025 को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 05 (पाँच) 1.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया है। साथ ही 11 नक्सल बंकर/06 मोर्चा को भी सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त बंकरों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा एवं उसकी टीम के ठहरने की व्यवस्था थी, जिसका आकार 25 फीट X 35 फीट, 20 फीट X 25 फीट एवं 15 फीट X 20 फीट का था।
इसी प्रकार दिनांक 15.04.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम लुईया एवं बकराबेरा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम बकराबेरा के आस-पास जंगली/ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया है।
नक्सल बंकर से निम्नलिखित कारतुस एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामग्री बरामद की गयी है:-
बरामदगीः-
1. 15 KG का 01 I.E.D.
2. 10 KG का 02 I.E.D.
3. 05-05 KG का 02 1.E.D
4. 04-04 KG का 02 1.E.D.
5. प्रिंटर
6. बैटरी-02
7. कारतूस
8. लेथ मशीन-01
9. पाइप-18
10. तार-15 मीटर
- 11. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!