
Jamshedpur: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने सुभाष चंद्र बोस एवं आजाद हिंद फौज के सभी वीरों को नमन कर मोइरंग दिवस मनाया। इसमें आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर उनके सेनानियों के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया।नेताजी सुभाष का जय हिन्द का उद्घोष उनकी अद्भुत नेतृव क्षमता और विश्व नेतृत्व का बेमिसाल उदाहरण था। आज़ाद हिंद फौज की स्थापना एक अप्रतिम संकल्प की अपरिमेय कहानी है। आज के कार्यक्रम का आरंभ नेताजी सुभाष और भारतमाता के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित करके किया गया। उसके बाद मोइरंग के वीर कर्नल शौकत अली और सेनानियों की स्मृति में दो मिनट की मौन श्रद्धाजलि देकर नमन किया गया। मोइरंग पोस्ट पर आज ही के दिन हिंद फौज ने विषम विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए वर्मा के रास्ते हिंदुस्तान की धरती पर कदम रखा और यूनियन जैक को उखाड़ फेंक भारत का तिरंगा फहराकर इतिहास रचा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम उन वीर सैनिकोंको अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की।संगठन से जुड़े नए सदस्य सूबेदार मदन कुमार,लांस नायक शिव कुमार,सार्जेंट श्री चंद प्रसाद को सम्मानित किया गया।
यह हुए उपस्थित:-
इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में अनिल सिन्हा, अवधेश कुमार, दीपक शर्मा , गौतम लाल, राजेश कुमार,योगेश, सुखबिंदर सिंह, बिरजू कुमार, विजय कुमार,नवेन्दु गांगुली,आमद कुमार,मंजीत सिंह,हरि सिंह,निरंजन शर्मा,आर पी ठाकुर ,कुंदन सिंह,किशोरी प्रसाद,बी सिंह,वेदप्रकाश सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!