पशु पक्षियों से कई लोगों को प्रेम है और लोग इन्हें पालते भी है | लेकिन कुछ लोग अपने पशु पक्षियों से इतना ज़्यादा प्यार करते हैं कि उनके लिए कुछ भी कर जाते हैं | ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ एक डॉक्टर का तोता खो गया है | डॉक्टर ने तोता ढूंढकर लेन वाले को 1 लाख का इनाम देने का वादा किया है |
राजस्थान के सीकर शहर में पक्षी प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है। शहर के बड़े हार्ट सर्जन डॉ. वीके जैन का तोता तीन दिन पहले लापता हो गया है | उनकी पत्नी ने खाना-पीना छोड़ दिया। तोते को ढूंढने के लिए डॉक्टर ने लाखों रुपए खर्च कर दिए लेकिन अभी तक उन्हें उनका तोता वापस नहीं मिला |
तोता ढूँढने के लिए अख़बार में दिया विज्ञापन
उन्होंने अखबार के फ्रंट पेज पर अपने तोता ‘कोको’ के मिसिंग का विज्ञापन छपवाया। शहर में पोस्टर-पैम्फ्लेट भी बंटवाए है | यहाँ तक कि सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल भी किया |
इतना ही नहीं तोता ढूंढकर लाने वाले के लिए इनाम की भी घोषणा की है। डॉ. वीके जैन का कहना है, ‘कोई तोते को ढूंढकर हमें सूचना देता है तो मैं खुशी-खुशी उसे एक लाख रुपए देने को तैयार हूं।’ परिवार के लोग और अस्पताल का स्टाफ दिन-रात तोते को ढूंढ रहे हैं |
ये भी पढ़ें : 8 पत्नियों के साथ रहता है ये युवक, हर पत्नी से पहली नज़र में हुआ प्यार
कैसे गायब हुआ तोता
डॉ. जैन की पत्नी डॉ. अर्चना ने बताया कि अस्पताल के ऊपर ही उनका घर है। तीन दिन पहले टैरेस पर तोते को सेब खिला रहे थे। इसी दौरान वह उड़ गया और वापस नहीं आया। तीन दिन से तोते को ढूंढ रहे हैं। अभी तक तोते के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
एक हजार से ज्यादा शब्द बोलता था ये तोता
डॉ. जैन ने बताया कि तोता दुर्लभ प्रजाति का है। ये एक हजार से ज्यादा शब्द बोलता है। सभी से बात करता था| कुछ पूछने पर जवाब भी देता था। उसके जाने से बेटा-बहू और बेटी उदास हो गए हैं। पत्नी रोते हुए बस उसके आने का इंतजार कर रही हैं।
उन्डॉहोंने ये भी जानकारी दी कि दो साल पहले अफ्रीकन ग्रे कलर के दो तोतों का जोड़ा 80 हजार रुपए में खरीदा था | उनमे से एक कोको था जो घर का सदस्य बन गया था | अब उसके जाने के बाद घर सूना हो गया है। तोता साथ खाता पीता था और सिरिंज से दूध और जूस पीता था |
डॉक्टर ने फार्म हाउस में पाल रखा है कई पशु-पक्षी
डॉ. जैन का पशु-पक्षियों से खास लगाव है। उनका झुंझुनूं बाइपास पर फार्म हाउस है। वहां उन्होंने बत्तख, तोते, कबूतर, खरगोश, बिल्ली, कुत्ता, घोड़ा सहित कई पशु-पक्षी पाल रखे हैं।
ये भी पढ़ें : नई मुहीम : ये खास Tape अपनी कार या बाइक पर नहीं लगाया तो देना पड़ जायेगा 10,000 रुपये जुर्माना
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-26-at-20.51.27.jpeg?resize=100%2C100&ssl=1)
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!