
बिहार में पलायन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरसंभव प्रयास में लगे हुए हैं। बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सीएम नीतीश 8 जून को नई टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी लॉन्च करने जा रहे हैं।
यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दी। उन्होंने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल और लेदर उद्योगों की स्थापना के नए दरवाजे खुलने जा रहे हैं। उनके अनुसार टेक्सटाइल और लेदर उद्योग के लिए बिहार सबसे उपयुक्त जगह है।
शाहनवाज हुसैन ने अपने कार्यक्रम के दौरान एक नारा भी दिया। इस दौरान उन्होंने नौकरी के लिए बाहर जा रहे लोगो पर प्रहार करते हुए कहा कि अब बिहार तेजी से विकास कर रहा है। इसलिए ‘अब लौट के आइए बिहार’ में।
बिहार जल्द ही रोजगार का शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में उद्योग को लेकर बहुत ही खुशी का माहौल हैं। लोगों को अब पलायन नहीं करना पड़ेगा।
शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि बिहार अब बांग्लादेश और वियतनाम को भी टेक्सटाइल प्रक्षेत्र में कड़ी टक्कर देगा। बिहार की सबसे बड़ी ताकत इसकी प्रशिक्षित श्रमशक्ति है। तिरुपुर, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़ समेत देश के तमाम टेक्सटाइल कंपनियों में ज्यादातर कुशल या अर्धकुशल कामगार बिहार के ही तो हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!