
रांची : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर के बच्चों को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया सम्मानित।
68वें राष्ट्रीय स्तर हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर की छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
रांची /चक्रधरपुर : रांची में हुए 68वें राष्ट्रीय स्कूली स्तर खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पश्चिमी सिंगभूम के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर अतिथि स्वरूप उपस्थित झारखंड के शिक्षा मंत्री माननीय रामदास सोरेन ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर लगातार कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आ रही है अव्वल – वार्डन खूशबू महतो
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर की वर्तमान वार्डन खूशबू महतो ने कहा कि लगातार कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय की छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अव्वल आ रही हैं। हाल ही में हुए राज्य स्तर कला उत्सव में भी इस विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में आयोजित बाल रंग महोत्सव में भाग लिया था। पूरे झारखण्ड में से हमारा विद्यालय चयनित होकर झारखण्ड राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य हासिल किया। जो कि पश्चिमी सिंहभूम जिलावासी समेत विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण पल था। इसके अलावे भी यह विद्यालय की छात्राएं निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रखंड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरुस्कार प्राप्त कर परचम लहरा रही है। पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्र दिवस में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस विद्यालय के नाम लगातार 5वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया हैँ
आगे वार्डन श्रीमती खूशबू ने कहा कि इन सभी उपलब्धियों के पीछे बच्चों का लगन एवं नृत्य प्रशिक्षक हस्ती मुखी का समर्पण व कुशल प्रशिक्षण का हाथ है।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!