
स्काउट्स का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करना है- बलवंत सिंह मनकोटिया
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (नई दिल्ली) में आयोजित हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड राज्य के तीन बच्चों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्काउटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदुस्तान स्काउट्स व गाइड्स के राष्ट्रीय चेयरमैन करुणाकर प्रधान, राष्ट्रीय सचिव गिरीश जुयाल, संयुक्त सचिव अतुल कुमार, राष्ट्रीय संगठन आयुक्त एस.एन. सुमन, और झारखंड के राज्य सचिव अमित मोदक की उपस्थिति में किया गया।
मुख्य अतिथि जम्मू के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और स्काउटिंग की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि स्काउट्स का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करना है, जो समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
यह बच्चों और राज्य दोनों के लिए गर्व का विषय है – अमित मोदक
झारखंड राज्य के सचिव अमित मोदक ने कहा, “झारखंड में लंबे समय से राज्य पुरस्कार का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार यह संभव हो पाया है। यह बच्चों और राज्य दोनों के लिए गर्व का विषय है।” उन्होंने झारखंड में स्काउटिंग को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों पर भी प्रकाश डाला और भविष्य में इसे और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
राज्य पुरस्कार पाने वाले बच्चों में दुर्गा प्रसाद बास्के (सरायकेला जिला), सुदेश गंजू (चतरा जिला), वकील कुमार महतो है
यह कार्यक्रम झारखंड राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसने स्काउटिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!