
पुरूष वर्ग में ज्ञानचन्द जैन कॉमर्स कॉलेज की टीम हुई चैम्पियन
बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में आज कोल्हान विश्विद्यालय द्वारा आयोजित 2 द्विवसीय इंटर कॉलेजों बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हुआ, आज महिला वर्ग के फाइनल मैच में पी जी डिपार्टमेंट कोल्हान विश्विद्यालय की टीम विजयी हुई तथा टाटा कॉलेज चाईबासा की महिला टीम उपविजेता रही। पुरूष वर्ग में ज्ञानचन्द जैन कॉमर्स कॉलेज की टीम करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर को हरा कर विजेता बनी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ नीतीश सिंह उपस्थित थे। उन्होंने सभी सफल टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल के साथ साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। केवल खेल ही नही पढ़ाई भी ,और केवल पढ़ाई नही खेल पर भी ध्यान देना चाहिए।
Jam Street 2022 Jamshedpur | Mashal News
खेल की भावना धर्म से ऊपर-प्रो. जयंत शेखर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान विश्विद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर जयंत शेखर ने कहा कि खेल हमेशा सद्भावना पूर्वक खेलना चाहिए, जाति, धर्म से ऊपर उठकर खेल की भावना होनी चाहिए। कार्यक्रम में कोल्हान विश्विद्यालय के वितीय अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार पाणी, कोल्हान विश्विद्यालय के वितीय सलाहकार रमेश वर्मा, कोल्हान विश्विद्यालय के छात्र कल्याण डीन प्रोफेसर एस सी दस, बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी, कोल्हान विश्विद्यालय के खेल अधिकारी मनमंत नारायण सिंह, समाजसेवी सुरेश कुमार सिंह,कोल्हान विश्विद्यालय के एन एस एस को-ओडिनेटर दारा सिंह गुप्ता, ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मुरारी लाल बैध, प्रोफेसर बसन्ती कलुण्डिया, प्रोफेसर मुकुल मुंडा, प्रोफेसर स्वाति राजा, प्रोफेसर पूजा साहू, प्रोफेसर लक्ष्मी बोदरा, प्रोफेसर जी वी आर आर शाश्त्री, चंद्रमोहन संवाइयाँ, भगवान कलुण्डिया, युवराज कालिन्दी, राहुल अग्रवाल और महाविद्यालय के बहुत से छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
लोयला स्कूल मे पॉक्सो एक्ट कानून पर जागरूकता शिविर आयोजित, न्यायायिक दंडाधिकारी ने दी जानकारी

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!