
टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) जनजातीय संस्कृति और पहचान को बचाने की दिशा में पहल कर रही है। इसी के तहत लुप्तप्राय हो चुके जनजातीय खेल काटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। भूमिज और संथाल जनजातियों द्वारा यह खेल खेला जाता है।
पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के काटी विशेषज्ञ भूषण सरदार इस खेल को बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंन कहा कि आजकल के बच्चे यह खेल खेलना नहीं चाहते। मगर पोटका के बच्चों को यह खेल सिखाया जा रहा है। उन्हें मजा भी आता है। यह एक समुदाय आधारित खेल है। स्थानीय आदिवासी समुदायों के सदस्य एक साथ आते हैं और काटी का आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम बच्चों को ये खेल नहीं सिखाते हैं तो यह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। काटी जैसे खेल हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। इसे आगे बढ़ाना चाहिए। टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रयास से हम इस खेल को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!