
सुरभि शाखा को 18 पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया
इस अधिवेशन में रांची के युवा विशाल पड़िया प्रांत अध्यक्ष चुने गए एवं उनके शपथ ग्रहण राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेंद्र भट्ट के द्वारा करवाया गया।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अधिवेशन में स्टील सिटी सुरभि शाखा को मिला सबसे अधिक पुरस्कार ।
सत्र 2024 -25 के कार्यक्रम हेतु झारखंड प्रांत अधिवेशन में 85 शाखाओं के बीच आज सुरभि शाखा को 18 पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
सुरभि शाखा के अध्यक्ष युवा कविता अग्रवाल ने बताया कि यह पुरस्कार शाखा के सभी सदस्य के सहयोग , शाखा सचिव पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पायल अग्रवाल के साथ एवं शाखा की पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन का नतीजा है की सुरभी शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा से पुरस्कृत किया गया।
प्रशंसा
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेंद्र भट्टर ,झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के प्रांत अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता ,पूर्व राज्य राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया , सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका जी, मंडल 3 के उपाध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया ,प्रांतीय महामंत्री युवा सार्थक अग्रवाल, प्रांत कोषाध्यक्ष सुगम सरायवाला के साथ कई राष्ट्रीय प्रांत पदाधिकारी के साथ समाज के गण मान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने स्टील सिटी सुरभि शाखा के आतिथ्य में आयोजित प्रांत अधिवेशन हेतु की प्रशंसा की।
प्रान्त अधिवेशन कार्यक्रम संयोजिका संजना अग्रवाल एवं अंजू चेतानी ने यह जानकारी दी की सुरभि शाखा को पूरे प्रांत में 18 पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया जो इस प्रकार है:-
1)सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल
2)सर्वश्रेष्ठ शाखा स्टील सिटी सुरभि शाखा
3)सर्वश्रेष्ठ प्रांत संयोजिका मनीषा संगी
4)श्रेष्ठ प्रदर्शन महिला अमृतधारा
मंडलीय सभा
5)उत्कृष्ट शिक्षा कार्यक्रम
6)9 दिन 9 पूर्व अध्यक्ष कार्यक्रम हेतु
7)मंडलीय वार्षिक वन भोज
8)मिशन कैंसर जागृति
9)सर्वश्रेष्ठ समाज सुधार कार्यक्रम
10)सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय विकास एवं एकता कार्यक्रम
11)कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण
12)उत्कृष्ट अंगदान देह दान कार्यक्रम
13)मंच स्थापना दिवस
14)Every kid healthy week
15 ) 15 माह 15 कार्यक्रम
16)प्रांत अधिवेशन हेतु
17)9 दिन नौ कन्या नौ कार्यक्रम
18) सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय विकास एवं एकता
शाखा सचिव पूजा अग्रवाल ने यह बताया कि झारखंड प्रांत युवा मंच का दो दिवसीय प्रांत अधिवेशन अन्वेषण स्टील सिटी सुरभि शाखा के आतिथ्य में आज संपन्न हुआ। वर्ष 2024 25 के वार्षिक पुरस्कारों का वितरण के साथ साथ इस अधिवेशन के आज अंतिम दिन झारखंड प्रान्त मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एकता रैली का आयोजन भा धूमधाम से किया गया जिसमें प्रांत के करीब 25 शाखों के युवा साथियों समेत सभी प्रांत पदाधिकारी समेत 250 युवा साथी शामिल हुए।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!