
विवाह बंधन में बंधे लालू के बेटे तेजस्वी
तेजस्वी यादव और रिचल की शादी दिल्ली में पूरी हो गई है |
तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।लालू यादव के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव वर्तमान में बिहार में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।वे राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2015 से 2017 तक वे बिहार के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
धूमधाम से संपन्न हुआ विवाह
विवाह पूरे धूमधाम से हिंदू रीति रिवाजों से संपन्न हुआ है |
रिचल और तेजस्वी दोनों स्कूल के दिनों के दोस्त हैं।वे दोनों ही दिल्ली में एक साथ पढ़ा करते थे।
मुश्किल था तेजस्वी को घरवालों को मनाना
लालू यादव और राबड़ी देवी अंत तक इसके लिए कतई राजी नहीं थे, लेकिन बाद में तेजस्वी और रिचेल के प्यार के आगे लालू-राबड़ी को झुकना पड़ा।अंत में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बेटे की खुशी के लिए मजहब की दीवार को गिरा दिया।
कौन है तेजस्वी यादव की पत्नी ?
रिचेल के पिता यानी तेजस्वी यादव के ससुर चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल थे।रिचेल और तेजस्वी का 6 साल से एक दूसरे से मिलना जुलना था। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी और रिचेल, दोनों ही एक दूसरे को पहली नजर में ही पसंद कर चुके थे।हालांकि, शुरुआती खबर तो यही थी कि लालू तेजस्वी की पसंद को बिल्कुल ही नहीं चाहते थे कि उनके घर क्रिश्चियन बहू आए। पर प्यार के आगे झुकना पड़ा।
Article by-Nishat Khatoon

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!