
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट हो रही है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव ऑपरेशन थियेटर में है। पूरा परिवार ओटी के बाहर सफल ऑपरेशन और उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहा है। लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने छोटी बहन रोहिणी आचार्य की सफलतापूर्वक सर्जरी की जानकारी दी है। मीसा भारती ने ट्वीट कर बताया कि छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है और अभी ICU में हैं। अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।
ऑपरेशन थियेटर के बाहर बिहार की पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद है। सभी बेसब्री से ऑपरेशन के कामयाब होने का इंतजार कर रहे हैं।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी के किडनी डोनर बहन @RohiniAcharya2 के सफलतापूर्वक ऑपरेशन के बाद अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का ऑपरेशन चल रहा है।
अपनी शुभकामनाओं, दुआओं, प्रार्थनाओं और अरदास में बनाए रखने के लिए साधुवाद। @MisaBharti @yadavtejashwi @RabriDeviRJD pic.twitter.com/8p77WZBARq
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 5, 2022
पिता को किडनी देने से पहले लालू यादव की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों की शुभकामनाएं मांगी। अपने ट्विटर अकाउंट से रोहिणी ने लिखा ‘Ready to rock and roll ✌️, Wish me a good luck’।
बता दें कि रविवार को ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया। रोहिणी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। लालू यादव को अस्पताल में पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। रोहिणी की किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है। वहीं, लालू प्रसाद की दोनों किडनी 28 प्रतिशत ही काम कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद ये लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी।
इस बीच तेजस्वी यादव ने जानकारी दी कि उनके पिता का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट कर यह बात कही।
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1599675635634667520?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599675635634667520%7Ctwgr%5Ebea62f3111dccea749fb85da48ee52e71fa72449%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fbihar%2Fpatna-city-rohini-acharya-kidney-successfully-removed-lalu-yadav-surgery-underway-family-praying-outside-ot-23245123.html

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!