Advertisements

झारखंड के आदित्यपुर में एक स्थानीय महिला भाजपा नेता को नुपुर शर्मा के समर्थन में आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट लिखने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज्य के सरायकेला-खरसावां जिले की भाजपा की जिला समिति की कार्यकारी समिति की सदस्य अनीशा सिन्हा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। सिन्हा के खिलाफ भादंवि की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) और धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
रांची में हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई
नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जिले में अलर्ट है। रांची में इस मामले को लेकर पिछले सप्ताह व्यापक हिंसा हुई थी। सरायकेला पुलिस ने तनाव फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी है। इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस टिप्पणी से देश दुनिया में बवाल गया गया था। पूर्व भाजपा प्रवक्ता शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में केस भी दर्ज किया गया है।
भाजपा ने जताया गिरफ्तारी पर रोष

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!