
जमशेदपुर: जयपुर में ऑनलाइन योग चैंपियनशिप आयोजित किया गया था जिसमें लगातार 31 मिनट कृतिका तिवारी ने हिडोला आसन करने पर जमशेदपुर के मानगो दाईगुटु एरिया की रहने वाली कृतिका तिवारी उम्र (26) वर्ष ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देश- विदेश के अनेकों प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कृतिका तिवारी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ योगा बुक में शामिल किया गया है। कृतिका तिवारी बुधवार को माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी से कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में मिली एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जी ने कृतिका तिवारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्वभर को योग के महत्व के बारे में बताया था। इसके बाद तो विश्वभर में योग की धूम मच गई और तब से सभी देशों में योग प्रतिभा को पहचाने के लिए वर्ल्ड योगा फेडरेशन 21 से 24 मई तक पहली बार ऑनलाइन वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें 12 से भी ज़्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। वर्ल्ड लेवल पर यह प्रतियोगिता करवाई जाती है। आज कृतिका ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का मान तो ऊँचा किया ही साथ ही वो और भी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी।
Sanu Sarkar

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!