पद्मश्री साई दामोदरन के मार्गदर्शन में 11 एवं 12 जनवरी 2023 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हुआ तीसरा एमएचएम समिट
पद्मश्री साई दामोदरन के मार्गदर्शन में 11 एवं 12 जनवरी 2023 को भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित नई दिल्ली सम्मेलन केंद्र में तीसरे एमएचएम समिट 2023 ( माहवारी स्वच्छता प्रबंधन सम्मेलन ) का आयोजन किया गया। तमिलनाडु की संस्था ग्रामालय के द्वारा आयोजित सम्मेलन में देशभर में माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु कार्य कर रहे लगभग 250 कार्यकर्ताओं और संगठनों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान जेंडर समानता शिक्षा, सस्टेनेबल मेंस्ट्रूएशन हेतु रियूजेबल पैड एवं मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग को बढ़ावा देने पर रहा विशेष जोर।
सम्मेलन के दौरान माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में देश भर के अलग अलग हिस्सों में किए जा रहे कार्यों व बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में संगठन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, डॉक्टर्स, विशेषज्ञों, मीडिया विशेषज्ञों व अन्य ने विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन के दौरान जेंडर समानता पर शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ सस्टेनेबल मेंस्ट्रूएशन हेतु रियूजेबल पैड एवं मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
रांची के “द वाइस ऑफ चेंज कैंपेन” को “मिशन बबुनिया” के लिए मिला एमएचएम चैंपियन अवार्ड
सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व मुक्ति मिशन की संस्थापिका रश्मि साहा, निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार एवं द वाइस ऑफ चेंज कैंपेन की अनुष्का घिरिया ने किया। सम्मेलन के दौरान सभी ने झारखंड में माहवारी स्वच्छता के साथ मेंटल हेल्थ, बालक- बालिका समानता व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते अभियानों के बारे में देश भर से आए प्रतिभागियों से चर्चा की। रांची के गेतलसुद इलाके में युवा स्वयंसेवकों के सक्रिय भागीदारी से संचालित “मिशन बबुनिया” व “एक पैड एक पेड़” निश्चय अभियान के लिए “द वाइस ऑफ चेंज कैंपेन” को एमएचएम चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी को जमशेदपुर पहुंचेंगे, योजनाओं, परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!