
दिवंगत को एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि
पेसा कानून और प्रस्तावित झारखंड नियमावली के संबंध में 5 फरवरी 2025 को भाकपा-माले की विचार-गोष्ठी
महेंद्र सिंह भवन रांची में संपन्न हुई। विचार गोष्ठी के अध्यक्ष मंडल में नीता बेदिया, अलमा खलखो, कमलेश सिंह चेरो, आर.डी.मांझी, संतोष मुंडा, बुंदा बास्के, धनेश्वर सिंह खरवार ने किया और संचालन गौतम मुंडा ने किया।
सर्वप्रथम भाकपा-माले के दिवंगत विनोद लहरी एवं श्रीलता स्वामी नाथन की 8वीं पुण्य-तिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए चित्रों में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि से की गई।
विचार गोष्ठी में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका, जामताड़ा,पलामू,गढ़वा, लातेहार, बोकारो, गुमला अन्य जिलों से करीब 70 आदिवासियों की उपस्थिति में विचार-विमर्श किया गया।
धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से मांग पत्र दिया जाएगा
इस दौरान पार्टी राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त , जिला सचिव जगमोहन महतो , मोहन दत्ता , गौतम मुंडा, देवकी नंदन बेदिया, जगरनाथ उरांव, सुशीला तिग्गा, सुकदेव मुंडा, नीता बेदिया, सुदामा खलको,अंजला तिग्गा, नागेश्वर मुंडा,मनाराम मांझी, रामचन्द्र उरांव,कृष्ण सिंह चेरो, महावीर मुंडा, दर्शन गंझू , मानवाधिकार के सिराज दत्ता ,आइती तिर्की , शांति सेन के अलावा अन्य दर्जनों लोगों ने प्रस्तावित पेसा नियमावली के त्रुटियों पर विचार रखे और 1996 आधारित नियमावली को सख्ती से लागू करने के लिए झारखंड में 8 फरवरी से 20 फरवरी तक जन-अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ग्राम सभा के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और 21 फरवरी को सभी जिलों, अनुमंडल, प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से मांग पत्र सुपुर्द किया जाएगा।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!