पूर्वी सिंहभूम जिले के साथ कोल्हान का भी अतिरिक्त प्रभार
आम आदमी पार्टी, झारखण्ड के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी मनीष कुमार ‘डेनियल’ को कोल्हान प्रमंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव आबिद अली द्वारा जारी पत्र में उल्लिखित है कि मनीष को कोल्हान की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है। इस अवसर पर ‘आप’ पार्टी के अनेक प्रदेश, प्रमंडल व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने मनीष को बधाई दी तथा सार्थक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें-भारतीय जेलों में महिला कैदियों की दुर्दशा
कोल्हान की जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे मनीष-डीएन सिंह
डीएन सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मनीष जिला के साथ-साथ पूरे कोल्हान की जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और पार्टी की जड़ों को मजबूत करेंगे। मनीष ने भी प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा उनकी पारदर्शी व निष्पक्ष कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कोल्हान के सभी पदाधिकारियों की एक मीटिंग बुला कर आगे की रणनीति की रूपरेखा तय करेंगे।
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!