
दीपक बिरुआ बोले – संगठन को मजबूती के साथ जमीनी स्तर तक सक्रिय किया जाएगा
पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति द्वारा चाईबासा परिसदन में जिला अंतर्गत आने वाले केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर 11 वर्ग संगठनों के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नामों पर विचार मंथन कर विभिन्न वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई, जिसे अनुमोदन के लिए केन्द्रीय समिति को भेजा जाएगा। जिन वर्ग संगठनों का गठन प्रस्तावित है उनमें शामिल हैं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, छात्र मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, दलित-शोषित-पिछड़ा मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, व्यवसायी मोर्चा, कला एवं संस्कृति मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा और श्रमिक मोर्चा।
इस अवसर पर केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा, “पश्चिमी सिंहभूम जिले में झामुमो संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने के लिए वर्ग संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक इन संगठनों को समन्वय और तालमेल के साथ काम करना होगा, तभी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।”
विधायक जगत माझी ने भी कहा कि पार्टी की जड़ें मजबूत करने के लिए हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, सुभाष बनर्जी, अभिषेक सिंकु, मोनिका बोयपाई, दिनेश चंद्र महतो, मिथुन गागराई, रामलाल मुंडा, निसार हुसैन, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, अकबर खान, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, बंधना उरांव, और जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी शामिल रहे।
बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि वर्ग संगठनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाया जाएगा और आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती को प्रमुख लक्ष्य बनाया जाएगा।
चाईबासा से प्रकाश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!