
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है। झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू एक सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने एक संदेश में पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय सीट गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है।
उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीत कर 04 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!