
राज्य की सत्ता को हड़पने की साज़िश व पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या-भूवनेश्वर केवट
केंद्रीय एजेंसीयों की आड़ में झारखंड की सत्ता को हड़पने की साजिश और हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के खिलाफ़ आज भाकपा माले और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने संयुक्त रूप से बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय गेट से बाजार तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो,’ ‘अघोषित आपात काल नहीं चलेगा,’ ‘जनादेश का अपमान बंद करो’ के नारे के साथ भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने आज बरकट्ठा प्रतिवाद मार्च निकाल कर हेमन्त सोरेन की गिरफ़्तारी निन्दा की।
प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए राज्य स्थाई कमिटी के सदस्य भूवनेश्वर केवट ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के गलत दबाव के सामने हेमंत सोरेन झुकने के बजाए जेल जाना पसंद कर करोड़ों झारखंडियों का मान बढ़ाया है। गैर भाजपा सरकारों को केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा दबाव बढ़ाकर राज्य की सत्ता को हड़पने की साज़िश कर रही है यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। भाकपा माले केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ़ लड़ती रहेगी।
भाजपा भ्रष्टाचार की मशीन है-शेर मोहम्मद
प्रखण्ड सचिव शेर मोहम्मद ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की मशीन है। इसका कमल भ्रष्टचार की कीचड़ में ही खिलता है। अघोषित आपातकाल थोपने के खिलाफ अब झारखंड में आन्दोलन तेज होगा। प्रतिवाद कार्यक्रम में बिशून यादव, योगेश्वर साव, किसून मोदी ,चिंतामणि पासवान , महेश पासवान, सामेल टुडू , सीताराम पासवान, राजू साव, हीरालाल आदी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!