
राजीव रंजन का ताबड़तोड़ विस्तार अभियान
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ भोला दास के स्वागत के लिए आज 28 फरवरी को कई पंचायतों में आम लोगों ने सभाएँ रखी। जुगसलाई के सरजामदा में भी तीन सभाएँ हुईं, जिनमें महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। देर रात तक चली इन सभाओं में पार्टी के कोल्हान प्रभारी सह पूर्वी सिंहभूम जिला-प्रभारी मनीष कुमार ‘डेनियल’ तथा पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह भी शामिल हुए।
एक मौका ‘आप’ को देने की अपील
भारी तादाद में ग्रामवासियों ने नारा लगा कर व माला पहना कर राजीव रंजन का जोरदार तरीके से स्वागत किया तथा बधाई दी। अपने संबोधन में राजीव ने ग्रामवासियों का आभार प्रकट करते हुए वर्तमान सरकार के खिलाफ़ लोगों को एकजुट होने को कहा। उन्होंने झारखंड की गरीब जनता की बदहाली व दुर्दशा का जिक्र करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का विवरण दिया. उन्होंने लोगों से एक मौका ‘आप’ को देने की अपील की।
सभाओं को मनीष ‘डेनियल’ तथा अजीत सिंह ने भी संबोधित किया। अजीत सिंह ने बड़ी भीड़ पर अचंभित होते हुए कहा कि दिल्ली की हवा अब झारखंड भी पहुँच चुकी है। राजीव की टीम से हरीश सुनानी, बिपलब कर, जगत मांझी, उदय दास, संतोष पूरी, बैजू टुडू, दिलीप दास व अन्य ने भी भाग लिया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!