Advertisements

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में हुए कंप्यूटर खरीदी घोटाले की फाइल 6 साल बाद आज यानी सोमवार को फिर खुलने जा रही है। इस मामले की जांच दो सदस्यीय टीम करेगी। दरअसल 2016 में बस्तर विश्वविद्यालय ने 65 कंप्यूटर खरीदे थे। इस खरीदी के बाद संबंधित फर्म का करीब साढ़े 26 लाख रुपए का भुगतान विश्वविद्यालय को किया जाना था। लेकिन तत्कालीन प्रबंधन ने फर्म को फूटी कौड़ी भी नहीं दी।
आज भी ये 65 कंप्यूटर विश्वविद्यालय में रखे हुए हैं। इसकी शिकायत राज्यपाल अनुसुइया उइके से की गई। इसके बाद जांच फिर से शुरु हुई है। अब इस मामले में राज्यपाल की अनुशंसा पर दो सदस्यीय टीम जांच करेंगे। इस जांच दल में हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अरुणा पलटा और अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेई शामिल हैं।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!