
जमशेदपुर से एक बड़ी खबर खेल से जुड़ी सामने आ रही है. आज के युवकों का खेल के प्रति लगातार बढ़ रहे रुझान को देखकर बहुत अच्छा लग रहा हैै. खेल खेलने के कई लाभ है। खेल खेलने से शरीर के कई रोग ठीक हो जाते हैं और शरीर स्वस्थ भी रहता है। 16 वीं झारखंड राज्य सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले की टीम धनबाद रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक धनबाद के डीएम पब्लिक स्कूल परसिया, पुटकी में आयोजित की गई है।
टाटानगर रेलवे स्टेशन से हुए रवाना
टीम को पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष प्रसनजीत तिवारी तथा महासचिव संतोष कुमार ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना किया। टीम में बालक वर्ग में अनुकरण गोस्वामी, रोनी भट्टाचार्य, हरि ओम, अमित कुमार पटेल, साकेत साहू, अमर तिवारी, रोशन कुमार पटेल, अनुपम चौधरी, अंश टूडू, नितिन कुमार, संदीप हेमराम, सुशांतो पाल, कोच गौतम कुमार महतो और बालिका वर्ग में लक्ष्मी हेमराम, सुमित्रा किस्कू, अंजली कुमारी, सुनीता कुमारी, अंकिता सिंह, चांदनी राय, रिशिका कुमारी, मोनिका महतो, शांति लता हांसदा, अनिशा कुमारी, सुमिता बेसरा, नीतू कुमारी, कोच सौरभ कुमार व नेहा देवी को टीम मैनेजर के रूप में भेजा गया है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!