
झारखंड में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. अपराधियों के मन से पुलिस का डर ख़त्म हो गया है, इसीलिए अपराध करने से पहले एक बार भी अपराधी नहीं सोच रहे है. यह मामला रांची का है, रांची के चान्हो में एक 22 साल की प्रेमिका की उसके ही 25 साल के प्रेमी ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रोल पंचायत के चलियो खख्शी टोला की है। लड़का, लड़की दोनों बहुत ही गरीब परिवार से है. लड़की के पिता जवरा उरांव अपनी पत्नी के साथ रांची में रहकर मिस्त्री का काम करते हैं और अपने घर का खर्च चलाते हैं। वहीं दूसरी ओर राजू उरांव खेती बारी कर अपनी जीविका चलाता था।
प्रेमी ने आपस ले जाने की जिद की थी
दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। खेलारी के डीएसपी अनिमेष मैथानी ने कहा कि दोनों एक साल से लिव इन में थे, किसी बात को लेकर अनबन हुई और लड़के ने लड़की की हत्या कर दी और फरार हो गया। पूरा मामला बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई।
नाराज खुशबू वापस अपने मायके लौट आई। प्रेमी राजू उसे वापस घर ले जाने की जिद कर रहा था। खुशबू उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। सोमवार की सुबह राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर लड़की के घर पहुंचा। उस समय खुशबू अपने घर के सामने खड़ी थी।
आरोपी ने उससे कहा कि मेरे घर चलो, लड़की ने जब घर जाने से इनकार किया तब वह उसे घसीटते हुए उसके घर के अंदर ले गया और सीने में गोली मार दी। इलाज के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई. आज अगर कोई लड़की किसी लड़के की बात मानने से इंकार करती है, तो उसे अपनी जान गवां देनी पड़ती है. पुलिस की तलाश जारी है, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेना चाहिए.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!