
जमशेदपुर से 7 नवंबर को देव दिपावली बड़ी धूमधाम से मनाने का कार्यक्रम है. देवदीवाली कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार है जो यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनाया जाता है। यह विश्व के सबसे प्राचीन शहर काशी की संस्कृति एवं परम्परा है। यह दिपावली के पंद्रह दिन बाद मनाया जाता है। कार्तिक पूणिमा को देव दिवाली मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि देव दिवाली के दिन देवी-देवता पृथ्वी लोक पर आकर दिवाली मानते हैं. प्राचीन नगरी काशी में इन देवी-देवताओं के स्वागत में लोग लाखों की संख्या में दीये जलाकर यह पर्व मनाते हैं. 96 वर्ष पूर्व स्थापित धार्मिक संस्था श्री राजस्थान शिव मंदिर के तत्वावधान में देव दीपावली मनाये जाने का भव्य और दिव्य कार्यक्रम श्री राजस्थान शिव मंदिर में 7 नवंबर सोमवार को आयोजित होगा।
Also read : जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में सीएक्सओ सीरीज इंटरेक्शन का किया गया आयोजन
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 07 नवंबर 2022 को होगी
पंचांग के अनुसार, देव दिवाली हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है. देव दीपावली का पावन पर्व इस साल 7 नवंबर 2022 दिन सोमवार को मनाया जाएगा. इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 07 नवंबर 2022 को सायंकाल 04:15 बजे प्रारंभ होकर 08 नवंबर 2022 को शाम 04 बजकर 31 मिनट तक है.
Also read : बिग बॉस के घर में लगेगी अदालत, गौतम-सौंदर्या और टीना-शालीन के प्यार पर उठे सवाल
देव दिवाली के दिन देवी-देवताओं के लिए किए जाने वाले विशेष दीपदान एवं पूजा का शुभ मुहूर्त सायंकाल 05 बजकर 14 मिनट से लेकर 07 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. दीपावली के भव्य कार्यक्रम के अन्तर्गत संध्या पांच बजे से संध्या साढ़े छह बजे तक के समय में मंदिर परिसर में आकर्षित करने वाली भव्य रोशनी की सजावट के साथ ही दो हजार एक सौ दीपक प्रजलवित कर देव दीपावली मनायी जायेगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!