
अध्यक्ष गुरमीत सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन कंपनी के विभिन्न डिवीजनों समेत यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन समारोह में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन के पदाधिकारियों , कमेटी मेंबर्स समेत आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया । सोमवार को प्रात: 9:45 बजे सर्वप्रथम फाउंड्री डिवीजन के सभागार में गुरमीत सिंह अपने जन्मदिन का केक कांटे। यहां अध्यक्ष गुरमीत सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। फाउंड्री डिवीजन में आयोजित जन्मदिन समारोह में ईआर हेड सौमिक रॉय, महामंत्री आरके सिंह फाउंड्री डिवीजन के जीएम डॉ डीएस पदन समेत अन्य शामिल थे।
तोते भाई समय और यादाश्त के पक्के हैं – आरके सिंह
सभी ने श्री सिंह को उनके 60 वें जन्मदिन पर बधाई दी। महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि तोते भाई समय और यादाश्त के पक्के हैं। इनसे औरों को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुरमीत सिंह जी आज भले 60 के हो गये हैं, लेकिन इनकी सोच और जोश आज भी 16 का है। आगे उन्होंने कहा, ‘हम पुणे अथवा मुंबई जहां भी गये साथ – साथ गये। हर जगह अध्यक्ष जी का पूरा सहयोग और समर्थन मिला।’
कुशल व्यक्तित्व एवं सूझ – बुझ की तारीफ
ईआर हेड सौमिक रॉय ने अपने संबोधन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह के कुशल व्यक्तित्व एवं सूझ – बुझ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुरमीत सिंह ऊपर से भले कठोर दिखते हैं परंतु बहुत नरम दिल इंसान हैं। मैं इनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
डॉ डीएस प्रधान ने भी गुरमीत सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए पुरानी बातें साझा की । कार्यक्रम के दौरान गुरमीत सिंह, आरके सिंह, सौमिक राॅय को फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
यहां भी..
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। उधर यूनियन परिसर में भी गुरमीत सिंह का जन्मदिन मनाया गया, जिसमें यूनियन के तमाम लोग शामिल हुए। गुरमीत सिंह अपने जन्मदिन पर यहां केक काटे । महामंत्री आरके सिंह द्वारा यूनियन की ओर से स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व फूलों का गुलदस्ता भेंटकर अध्यक्ष गुरमीत सिंह को जन्म दिन की बधाई दी गई। बाद में दोपहर 1 बजे वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां भी केक काटा गया। मनोज सिंह शायराना अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किये । यहां महामंत्री आरके सिंह एवं अध्यक्ष गुरमीत सिंह दोनों को अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर स्वागत किया गया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!