
यह पर्व नए ऋतु के आगमन का संदेश देता है
जिलिंगोड़ा में जाहेरथान कमेटी की ओर से दिशोम जाहेर में ‘दिशोम बाहा महोत्सव-2025’ धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए।
इस मौके पर अपने संबोधन में चंपई सोरेन ने कहा कि बाहा पर्व आदिवासियों का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व नए ऋतु के आगमन का संदेश देता है। आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं। वे जल जंगल जमीन की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि दिशोम जाहेर जाहेर थान का सुंदरीकरण किया गया । चम्पाई सोरेन को स्त्री-पुरुष नृत्य करते हुए उनके निवास स्थान दिशोम जाहेर तक लाए। उन्होंने समाज की सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की। पूजा के अवसर पर साल वृक्ष व महुआ फूल का अर्पण किया। नायके बाबा ने उपस्थित सभी l पुरुषों ने फूल को कानों में लगाया, जबकि स्त्रियों ने उसे अपने बालों में सजाया। उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ भोजन किया

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!