
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में बसंत प्रधान की अगुआई में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवे दिन पंडित रामानाथ होता ने कथा करते हुए कहा कि भागवत कथा सुख व शान्ति का खजाना है।
उन्होंने कहा, “बाकि सब झूठ के रिश्ते हैं, जबकि भागवत कथा हमें जीना सिखाती है। हमारा जीवन उसमें सफल हुआ है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए उस परमात्मा से प्यार कर इस संसार में आने का फर्ज पूरा होता है। इस दौरान आयोजन मंडली के प्रमुख सदस्य तथा सरायकेला-खरसावां जिले में प्रसिद्ध कारीगर हिरेन बाबा ने लोगों को खिचड़ी खिलाई।
इस अवसर पर समाजसेवी सह भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रमुख सलाहकार हेमसागर प्रधान एवं महालीमोरूप के समाजसेवी शंभू माहली भी उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन
में रेगुंडीह निवासी पंचानन महतो समेत सहदेव सरदार, विष्णु प्रधान, चुनु प्रधान, दामोदर, शेखर, देवीदत्त, गुणधर वशिष्ठ व समस्त ग्रामीणों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!