बालक वर्ग में झारखंड टीम ने चंडीगढ़ पर 1-0 से जीत दर्ज की
बालिका वर्ग में मेजबान टीम ने उड़ीसा को 7-1 से पराजित किया
बालक-बालिका दोनों वर्गों में उत्तर प्रदेश की टीम को मिला तीसरा स्थान
जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में रविवार की शाम रांची के हॉकी प्रेमियों के लिए खुशियों से भरी रही। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में रांची में आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम किया। अपनी टीम की जीत पर दर्शक जोश और उथ्साह से भरे थे। बालिका वर्ग के फाइनल मैच झा्रकंड ने उड़ीसा को 7-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। झा्रखंड के लिए स्विटी डुंगडुंग ने तीन, रीना कुल्लू ने दो और एस्टर होरो व सलोमी ने एक-एक गोल किए।
बालक वर्ग में झारखंड और चंडीगढ़ के बीच कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में अंतिम समय में एडिसन मिंज के गोल से झारखंड के खाते में चैंपियन ट्रॉफी आई। इससे पहले दोनों वर्गो में उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरे स्थान का मैच जीता। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 5-0 से और बालिका वर्ग में गुजरात को 3-1 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इश अवसर पर झारखंड शिक्षा परिजोयजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी एसडी तिग्गा, डीएसई बादल राज, जेईपीसी के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार सहित खेल कोषांग के पदाधिकारी मौजूद थे।
लोक कलाकारों ने बांधा समां
समापन समारोह में झारखंड के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति दी। लोक गायिका मधुमिता ने खेलो झारखंड थीम सॉन्ग गाकर सभी आंगतुकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रदेव सिंह एवं जय होरो ने किया।
खिलाड़ियों को मिलेंगी हर सुविधाएं : विधायक
मुख्य अतिथि भूषण बाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में खेल और खिलाड़ियों की कोई भी आवश्यकता हो तो मैं दिन-रात हर तरह से उनके साथ हूं। हर बुनियादी सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाएगी। हॉकी इंडिया के महासचिव हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी खेल में निरंतर आगे बढ़ रहा है अनुशासन बनाकर आप आगे बढ़ते रहिए और खिलाड़ियों को हम सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
बेस्ट स्कोरर
बालक वर्ग : मानस शरीक बोरो (असम)
बालिका वर्ग : प्रतिमा (उत्तर प्रदेश)
बेस्ट गोलकीपर
बालिका वर्ग : सोनाली तिर्की (झारखंड)
बालक वर्ग : गौरव कुमार (चंडीगढ़)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!