
मथुरा में हाईवे किनारे स्थित गोकुल रेस्टोरेंट के पास अग्रवाल होटल पर सोमवार रात को खाना खा रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से होटल में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए ।
लक्ष्मीनगर निवासी राहुल सोमवार रात को अग्रवाल होटल में खाना खाने गया था। जब वह खाना खा रहा था, तभी उस पर दो युवकों ने हमला कर दिया। आरोपी ने तमंचे से राहुल को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं गोली चलने से होटल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
Also Read: Jharkhand : खनन लीज मामले के बाद भाजपा ने अब नयी शराब
घायल राहुल ने नीरज निवासी जन्मभूमि लिंक रोड और धीरू जाट निवासी फैंचरी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट थाना गोविंदनगर में दर्ज कराई है। मसानी चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो साल पुरानी चली आ रही रंजिश को चलते राहुल पर हमला किया गया है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
News By Ishika Kumari

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!