
झारखंड से एक बड़ी बात क्राइम की दुनिया से सामने आ रही है. रंजीत हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले को आनन-फानन में शुक्रवार को एमजीएम आर्थो वार्ड से कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसके भाई ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि अस्पताल में ही शोले की हत्या की रेकी की जा रही है। इधर, इस कांड में सीधे तौर पर अबतक गणेश सिंह की लिप्तता सामने नहीं आई है। केस में उसे नामजद तो किया गया है, लेकिन अबतक जितने भी आरोपी पकड़े गए हैं, सबसे एक ही कारण पुलिस को पता चला है कि जेल के अंदर हुए विवाद का ही परिणाम रंजीत की हत्या है।
Also read : जमशेदपुर: जुगसलाई के हितकू पंचायत में ‘आप’ नेता राजीव रंजन ने कराई फॉगिंग
रंजीत सिंह सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई
गुरुवार को एसएसपी ने भी बताया कि रंजीत ने शोले के मुंह पर थूक दिया था, जिसके चलते ही उसे मारा गया। 3 अक्तूबर को टेल्को में अमरनाथ सिंह गिरोह के प्रमुख सदस्य रंजीत सिंह सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या में शूटर मानगो निवासी राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोल, छब्बू, राजा सिंह, अनिल कुमार का नाम आया है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह को भी साजिशकर्ता बताते हुए आरोपी बनाया गया है। तत्काल ही इसकी सूचना उलीडीह पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और रात में उसके वार्ड में जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई। उसके बाद उसे शुक्रवार सुबह में कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
Also read : बिहार : गंगा में मगरमच्छ को तैरते देख लोगों के बीच मचा हड़कंप

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!