
ये विद्यालय लगभग तीन साल से शिक्षकों के साथ-साथ कई अन्य संसाधनों का भी अभाव झेल रहा है। जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय का यह विद्यालय है, जिसकी स्थापना वर्ष 1981-82 में हुई थी। विद्यालय में स्वीकृत शिक्षक पद 9 है पर एक शिक्षक ही पदस्थापित हैं। बिशाल गोप, जगन्नाथपुर: नाम है प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पर यहां पिछले लगभग तीन वर्ष से एक भी महिला शिक्षिका पदस्थापित नहीं हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत चौबे के सेवानिवृत्त होने के बाद से अब तक यहां शिक्षकों का घोर अभाव हो गया है। चौबे के सेवानिवृत के बाद विभाग ने मध्य विद्यालय का कुईता के शिक्षक उपेंद्र कुमार की प्रतिनियुक्त कर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य बना दिया था। किसी तरह एक साल तक इस विद्यालय का प्रभारी प्रचार्य ने संचालन किया। फिर उन्हें मूल विद्यालय भेज दिया गया। इस विद्यालय में वर्तमान में एक शिक्षक विधुत नायक पदस्थापित हैं। साथ ही प्राचार्य की जिम्मेदारी भी नायक की ही जिम्मेदारी है। नायक की नियुक्ति वर्ष 2019 में हुई है। तब से लेकर अभी तक मात्र एक शिक्षक, एक लिपिक और दो अनुसेवक के भरोसे यह विद्यालय चल रहा है। अब यह विद्यालय पिछले तीन साल से मात्र एक शिक्षक के भरोसे है। विद्यालय में कक्षा नवम और दशम की पढ़ाई होती है। विद्यालय में वर्तमान समय 104 बालिका नामांकित है। इनमें से 74 बालिका इस सत्र के नव नामांकित बालिका हैं। ताजुब्ब की बात है कि विद्यालय का अपना शौचालय नहीं है। चापाकल है, पर उसका पानी भी पीने लायक नहीं है। छात्राओं को विद्यालय परिसर स्थित बालिका आदिवासी कल्याण छात्रावास के शौचालय व सोलर आधारित जलमीनार पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय को मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा का प्रत्येक वर्ष केंद्र भी बनाया जाता है। भूगोल विषय के शिक्षक विधुत नायक पदस्थापित हैं पर जरुरत के अनुसार सभी विषयों को पढाते हैं। साथ ही विद्यालय के लिपिक इंदुभूषण कुमार भी कभी – कभी कक्षा का संचालन कर छात्राओं का भविष्य सवांरने में लगे हुए हैं। सिर्फ एक शिक्षक के होने से पूरा सिलेबस भी सही ढंग से ख़तम नहीं हो पाता है। यहां के शिक्षक व लिपिक से इन समस्याओं के बारे पूछे जाने पर उनका कहना है कि समय- समय पर यहां की समस्याओं से विभाग को अवगत कराया जाता है। विभाग ने जो भी संसाधन उपलब्ध कराया है उन्ही संसाधनों से ही बेतहर सेवा देने का प्रयास हमेशा होता रहा है। भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य मंजित कोड़ा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारि व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लगभग एक माह पहले मांग पत्र दिया गया था। वाकई में यहां शिक्षकों की घोर कमी है। शिक्षकों की कमी होने से कई परिवार वाले अपने बच्चीयों का नामांकन करने से डरते है की कहीं यहाँ इस विद्यालय में पढने से उनके बच्चीयों का भविष्य न ख़राब हो जाए।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!