
दिल्ली के लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ये बताया गया कि किस रास्ते न जाना आज बेहतर रहेगा। आज ED सोनिया गांधी से पूछताछ करने जा रही है, जिसके चलते राजधानी में कांग्रेस का जगह-जगह प्रदर्शन देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एडवाइजरी में कहा गया है, कृपया सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचें। विशेष व्यवस्था के कारण इन सड़कों पर यातायात की आवाजाही संभव नहीं होगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एक एडवाइजरी
लोगों से गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से ऊपर बताए गए समय के दौरान बचने के लिए भी कहा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस मीडिया को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने से रोक रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, इस मनमानी की केवल उम्मीद की जानी थी और यह मोदी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।
Also read : दिल्ली में आज कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जानकारी के अनुसार नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ से पहले कांग्रेस मुख्यालय और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और यातायात के कई रूट बदल दिए गए हैं। 24 अकबर रोड से ईडी कार्यालय पर्यावरण भवन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड तक के रास्ते में बैरिकेड्स लगाए गए थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से गुरुवार को कुछ सड़कों से बचने को कहा है। आज रास्ते जाम मिल सकते है इसीलिए दिल्ली के लोगों को इसकी जानकारी होना जरुरी है नहीं तो जाम मिलेगी.
Also read : प्रदुषण को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर वाहनों की नो इंट्री

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!