
बाबा बैजनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क प्रसाद वितरण कार्यक्रम में लगभग 5000 छठ व्रत धारियों के बीच प्रसाद एवं पूजन-सामग्री का वितरण किया गया। यह जानकारी संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विद्युत वरण महतो ने किया, जबकि समापन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया।
संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि संघ द्वारा मिनी ट्रक को रथ का रूप देकर प्रसाद घर-घर पहुंचाने का कार्य किया गया। दाईगुट्टू पुराना शिव मंदिर में सांसद विद्युत वरण महतो ने सैकड़ों छठ व्रतधारियों को संघ के प्रसाद का झोला दिया। कार्यक्रम का समापन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चटाई कॉलोनी में छठ व्रतधारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया और संघ द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।
विकास सिंह ने बताया कि कपड़े के झोले में केला, संतरा, सेव, गागल, नारियल, पूजन सामग्री, सूप दिया गया है। नि:शुल्क प्रसाद का वितरण दाईगुट्टू, उलीडीह, टैंक रोड, चटाई कॉलोनी, संकोसाई रोड नंबर 1, श्याम नगर ,रामनगर, समता नगर ,परमानंद नगर, खनका, कालिका नगर, जवाहर नगर रोड नंबर 4, गुरुद्वारा रोड, डिमना बस्ती, रिपीट कॉलोनी आदि क्षेत्रों में किया गया। विकास सिंह ने यह भी बताया कि जो छठ व्रत धारी छठ घाट जाने में पैदल असमर्थ हैं, उन्हें नि:शुल्क वाहन मुहैया कराया जाएगा। छठ के मधुर संगीत के साथ प्रसाद का वितरण किया गया ।
प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उक्त लोगों ए अलावे चितरंजन वर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद,प्रोफेसर यू पी सिंह, अशोक सिंह चौहान, डॉ. अनिल कुमार सिंह, गंगा सिंह गौतम, अमरिंदर पासवान, राकेश लोधी, अजय लोहार, शंकर पोद्दार ,ताराचंद्र महाराज, राज मिश्रा, विकेश दुबे, संतोष सिंह चौहान, विजय ओझा,गोपाल यादव, संजय सिंह गुड्डू, किशोर बर्मन, लालू गौड, शिव साहू, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, अजय मंडल, हरि ओम साहू, गोपाल प्रसाद, काशी प्रजापति, अक्षय पांडेय, मोनू भगत, सुशीला शर्मा, भारती देवी, प्रमिला शर्मा, संजू देवी, पंकज सुमन शर्मा, अजीत चौधरी,अजय लोहार, सुशील शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!