
धनबाद। धनबाद के साथ झारखंड राज्य में एक बार फिर से बारिश का साया मंडरा रहा है। 21 नवंबर से झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 2 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंड भी काफी बढ़ेगी। 19 नवंबर से ही मौसम बदलने का असर दिखना शुरू हो जाएगा। बुधवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 15 डिग्री तक पहुंचा जिस वजह से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होता रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रितेश आनंद के अनुसार 19 नवंबर से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। 21 और 22 को दो दिन तक बारिश की संभावना है। लो प्रेशर जो की बंगाल की खाड़ी में बन रहे उसका असर झारखंड पर पड़ेगा। बारिश छूटने के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी और तापमान 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
धनबाद में दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा। नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में भी ठंड का बहुत अहसास नहीं होगा। दिन में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने पर गर्मी का ही अहसास होगा, लेकिन शाम होते ही ठंड लगेगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!