
लगातार हो रही बारिश से दिल्ली के लोग बहुत ज्यादा परेशान है। देश के कई हिस्सों में बारिश से बाढ़ के आसार बन गए है। मौसम विभाग ने बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को काले घने बादल छाए हुए हैं। दिल्ली के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश का होने का अनुमान है। इसके बाद के 24 घंटों में इसे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते ओडिशा में कुछ स्थानों पर शनिवार से भारी बारिश होने की संभावना है।
13 से 15 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान
इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि ओडिशा और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी उमाशंकर दास ने बताया कि शनिवार के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 12 से 14 तारीख को पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। 11 और 15 अगस्त को महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। 13 से 15 अगस्त को गुजरात के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग ने गुरुवार कोमध्य महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा में भारी की संभावना जताई है। 11 से 15 तारीख को पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओडिशा के देवगढ़, कटक, खोरधा, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, गंजम, नयाग्रह, अंगुल, ढेंकनाल, क्योंझर और मयूरभंज समेत 14 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है। उन्होंने बताया कि रविवार को ओडिशा तट के साथ और उसके बाहर तेज हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!