
हिंदी महज भारत की नहीं दुनिया की प्रमुख भाषाओं से एक है। हिंदी भारत की पहचान भी है और सम्मान भी। हिंदी भारत और दुनिया के अन्य देशों में बसे भारतीयों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। देश के हर राज्य में बसे जनमानस को हिंदी के महत्व के बारे में समझाने और इसके प्रसार प्रचार के लिए भारत हिंदी दिवस मनाता है। इस दिन जो लोग हिंदी नहीं बोलते वह भी हिंदी को याद कर लेते हैं। जमशेदपुर के कई कॉलेजों और स्कूलों में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया था. वहीँ जमशेदपुर के बीए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पूर्वी सिंहभूम में विज्ञानं एवं साहित्य क्लब के द्वारा हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया।
Also read : हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम बीपीएम प्लस टू स्कूल में धूमधाम से मनाया गया
छात्रों के बीच पुरष्कार वितरण किया गया
इसकी शुरुआत 13 सितम्बर को हुई और इसका समापन 18 सितम्बर को हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रथम वर्ष के छात्र शुभम आयुष ने किया। स्वागत भाषण डॉ डॉली चक्रवर्ती एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुदर्शना बनर्जी ने दिया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्रों ने श्रुतिलेख एवं निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ शिव कुमार सिंह के हाथों से छात्रों के बीच पुरष्कार वितरण हुआ। समापन समारोह में बुनियादी विज्ञानं एवं मानविकी विभाग के विभागाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने हिंदी साहित्य महत्व पर प्रकाश डाला। ताकि लोगों को और बच्चों को हिंदी के प्रति जागरूक किया जा सके.
Also read : विश्व हिंदी दिवस : हिंदी को जनमानस की भाषा बनाना इस दिवस का मकसद

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!