
बिहार से एक बड़ी दुर्घटना के बात सामने आई है, जहां गंगा नदी में एक नाव डूबने से उस पर सवार 13 मजदूरों में से 5 लोग लापता है। यह घटना बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र की है। जेपी सेतु पुल के पिलर संख्या 12 से टकराकर बालू से लदी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। मनेर से आ रही नाव पर 13 मजदूर सवार थे। दुर्घटना के बाद 2 लोग तैर कर बाहर निकल गए। जबकि 6 लोगों को छठ घाट की सफाई कर रहे लोगों ने स्टीमर की मदद से बचा लिया गया। पूर्वी चंपारण जिले में भी एक हफ्ते पहले गंडक नदी में छोटी नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गई थी।
ब्रांडी नदी में नाव डूबने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई थी
जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। सभी लोग नाव में सवार होकर काम पर जा रहे थे। 16 अक्टूबर को कटिहार जिले में भी बड़ा नाव हादसा हुआ था। ब्रांडी नदी में नाव डूबने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मनेर के गांव महीनावा बगीचा के रहने वाले हैं। यह हादसा रविवार सुबह करीब 8 बडे हुआ। गत बुधवार को भी दीघा पुल के पिलर से टकराकर एक नाव पलट गई थी। इस नाव में सवार 9 लोगों को बचा लिया गया था। जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!