
शुक्रवार 3 दिसंबर को चक्रवात ‘जोवाड’ के और तेज होने ख़बर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘जोवाड’ 4 दिसंबर की सुबह तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर पहुंच जाएगा। आईएमडी का मानना है कि ये चक्रवात बंगाल की खाड़ी में 110 किमी / घंटा की गति के साथ, 90-100 किमी / घंटा की चरम हवा की गति होगी। 3 से 6 दिसंबर तक रांची के साथ- साथ पूरे झारखंड में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हाेगी।
भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि आंध्र के तट पर ‘जोवाड’ चक्रवात 3 दिसंबर काे टकराएगा, जिसका असर झारखंड में भी रहेगा, जिसकी वजह से 3 काे दक्षिणी और मध्य हिस्से में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हाेगी। 4 और 5 दिसंबर काे दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भागाें के कुछ स्थानाें पर बारिश की संभावना की गई है।
इतना ही नहीं, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए 3 और 4 दिसंबर को 95 ट्रेनों को रद्द (95 Trains Cancelled) कर दिया गया है।
इधर, बुधवार 1 दिसंबर को रांची में सुबह और शाम में काफी ठंड थी लेकिन दोपहर में कड़ी धूप होने से लोगों को राहत मिली। मौमस विभाग के मुताबिक, बुधवार काे रांची का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 11 डिग्री था। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम 29 व न्यूनतम 13.5 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 27.7 व न्यूनतम 11.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
बारिश की वजह 3 से 4 डिग्री गिरेगा तापमान
बारिश हाेने की वजह से दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हाेने की संभावना है लेकिन वहीं, संभावना यह भी है कि रात के तापमान में काेई गिरावट नहीं होगी। बारिश हाेने की वजह से 3 से 6 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री रहेगा। 2 दिसंबर काे रांची सहित पूरे झारखंड में माैसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!