
उत्तरप्रदेश से एक बड़ा आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। छेड़छाड़ के आरोप के बाद आत्महत्या की घटना सामने आई है। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में छेड़छाड़ के आरोप लगने से कथित तौर पर पीड़ीत एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी है। मृतक के परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा कर महिला ने रामनिवास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिससे वह काफी परेशान था।
Also read : Molestation: रांची के एक बाल गृह में दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़, आरोपी गार्ड गिरफ्तार
इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। दत्त ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुनील दत्त ने बताया है कि बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में रामनिवास नामक युवक पर मंगलवार को घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया था और प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने से परेशान रामनिवास ने आज सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को सजा मिलेगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!