
आजकल आए दिन कई केसेस सामने आते है। कभी हत्या, आत्महत्या, चोरी और लूटपात जैसी घटनाएं सामने आ रही है। ऐसी ही एक घटना कर्नाटक से सामने आया है। कर्नाटक के तुमकूरु जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी के साथ पत्नी के सऊदी अरब भागने पर एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली। इससे आहत समीउल्ला ने बच्चों से कहा कि उनकी मां कभी नहीं लौटेगी। फिर बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया।
बच्चों की हालत गंभीर
अस्पताल ले जाने के दौरान समीउल्ला की मौत हो गई। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, साहिरा ने सऊदी से मस्ती करते हुए समीउल्ला को वीडियो काल की। समीउल्ला रोते हुए अपनी पत्नी से वापस आने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वो नहीं लौटी। साहिरा सऊदी की अलग-अलग जगह से उसे वीडियो काल कर परेशान करती।
पुलिस के अनुसार, यह घटना तुमकूरु जिले की पीएच कालोनी की है। मृतक का नाम समीउल्ला बताया जा रहा है। समीउल्ला के तीन बच्चों की हालत गंभीर है। बच्चों का बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि समीउल्ला की पत्नी साहिरा बानो अपने पिता और परिजनों को बिना बताए प्रेमी के साथ सऊदी अरब भाग गई। पुलिस की जांच चल रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!