
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को देश भर के 12 राज्यों में प्रदर्शन हुआ।उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल और गुजरात के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं।
प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक तक फूंक डाला।कर्नाटक में नूपुर का पुतला लटका दिया। झारखंड की राजधानी रांची में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास लोगों ने पटरी पर आगजनी की और पुलिस का वाहन फूंक दिया।
बवालियों ने हावड़ा डोमजूर थाने पर पहले पत्थर फेंके फिर उसे फूंक दिया ।एक दिन पहले ही नूपुर सहित 33 लोगों के खिलाफ हेट स्पीच देने का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया है। मुंबई में भी उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है।
दिल्ली पुलिस ने ही उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है, क्योंकि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही थीं। उत्तर प्रदेश में यहां तक कहा जा रहा है कि नूपुर की जुबान काट कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा।
दिल्ली में शाही इमाम बोले कि हम प्रदर्शनकारियों को नहीं जानते है। कर्नाटक में नूपुर शर्मा का पुतला जलाया गया। कश्मीर के श्रीनगर और अन्य शहरों में नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कोलकाता और हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जमकर नारेबाजी की।रांची में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा और पत्थरबाजी भी हुई।तेलंगाना में भी नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा है।
लुधियाना जामा मस्जिद में पंजाब के शाही इमाम द्वारा पैगंबर का अनादर करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। मध्यप्रदेश में भी नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नूपुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पनवेल, सोलापुर, औरंगाबाद में भी प्रोटेस्ट हुए हैं। हालांकि यहां से अभी कोई हिंसा की खबर नहीं है।गुजरात के वडोदरा और सूरत के बाद आज अहमदाबाद में जुमे की नमाज के बाद हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई।बिहार में भी जगह-जगह नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!