
नई दिल्ली, 17 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे विवाद के बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने भारतीय नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोशिशें और तेजी से शुरू कर दी हैं। उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन और भारत आने वाली विमानों की संख्या पर लगे प्रतिबंध, विमान के भीतर लोगों की सीमित संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है ताकि अधिक से अधिक भारतीय नागरिक और यहां पर पढ़ रहे छात्र वापस भारत आ सके। भारत ने यूक्रेन में बसे भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह जितनी जल्दी हो सके यहां से निकलकर भारत आएं क्योंकि 20 फरवरी के बाद कोई भी विमानों का संचालन उपलब्ध नहीं होगा।
यूक्रेन से भारत के बीच विमानों की संख्या को बढ़ाने का फैसला
ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत और यूक्रेन के बीच बबल समझौता हुआ है, जिसके तहत दोनों देशों के बीच विमान कंपनियां हर हफ्ते सीमित संख्या में ही विमानों की उड़ान कर सकती हैं। जिस तरह से दुनियाभर में कोरोना का संक्रण बढ़ा था उसकी वजह से दोनों देशों के बीच यह करार हुआ था। अब जब संक्रमण की दर कम हो गई है और रोजाना नए मामलों की संख्या काफी गिर गई और रूस व यूक्रेन के बीच तनाव चल रहा है, उसे देखते हुए भारत ने अचानक ये फैसला लिया है। यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य टकराव की स्थिति कभी भी पैदा हो सकती है इसी वजह से भारत ने यूक्रेन से भारत के बीच विमानों की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है।
Also Read: यूक्रेन और रूस के बीच संकट बढ़ता जा रहा है : युद्ध की शुरुआत कभी भी हो सकती है

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!