
19 और 20 मार्च को महिला कॉलेज चाईबासा में होगी युवा संसद आयोजित
पश्चिमी सिंहभूम जिला में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय युवा संसद 2025 के लिए 172 प्रतिभागियों ने अपना एक मिनट का वीडियो अपलोड किया है। इस वर्ष पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड में तीसरे स्थान पर है। 17 मार्च 2025 को स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 150 सफल प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी 19 और 20 मार्च 2025 को महिला कॉलेज चाईबासा में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे।
युवा संसद का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” रखा गया है, जिस पर चयनित प्रतिभागियों को हिंदी या अंग्रेजी में तीन मिनट का भाषण देना होगा। इस आयोजन की तैयारी जोरों पर है और कॉलेज में इसके सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें वित्तीय समिति, स्वागत समिति, भोजन समिति, जल व्यवस्था समिति, दस्तावेजीकरण समिति, प्रमाण लेखन समिति, मीडिया समिति, और तकनीकी समिति शामिल हैं।
नेहरू युवा केंद्र पश्चिमी सिंहभूम कार्यक्रम की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। इस आयोजन की बैठक चाईबासा महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें दारा सिंह गुप्ता, डॉ. सुचिता बाड़ा, प्रो. डोरिस मिंज, श्री क्षितिज, प्रो. सितेंद्र रंजन सिंह जैसे गणमान्य लोग उपस्थित थे।
डॉ. अर्पित सुमन ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद 2025 की तैयारी काफी उत्साहपूर्ण तरीके से चल रही है और 150 चयनित प्रतिभागियों को मेल और फोन के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। 19 मार्च को 75 प्रतिभागी और 20 मार्च को 75 प्रतिभागी युवा संसद में भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं और युवा संसद का उद्देश्य युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और विचारों का आदान-प्रदान करना है।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!