
जमशेदपुर: श्वेता द रॉयल म्यूजिकल इवेंट जमशेदपुर की ओर से भारत रत्न से सम्मानित गायिका सुश्री लता मंगेशकर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिनांक 27 सितंबर को दी रॉयल हिल्स होटल मानगो NH33 सुश्री लता जी के जन्मदिन पर (मेरी आवाज ही मेरी पहचान है) कार्यक्रम आयोजित होने जा रही है। उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मशहूर प्लेबैक सिंगर विनोद राठौर जी मुंबई उनके साथ मशहूर गायिका कोलकाता की चांदनी मुखर्जी एवं श्वेता दा रॉयल म्यूजिकल इवेंट एवं झारखंड के सुप्रसिद्ध गायक लतीफ खान और गायिका सु श्वेता मित्रा कोलकाता से शक्ति कपूर जूनियर शामिल हैं।
वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकार कीबोर्ड पर बीजू एवं सलील दा ढोलक में सीनियर कलाकार अमानत अली, ऑक्टोपैड पर जीतेस, बेस गिटार Glen, लीड गिटार dona, सैक्सोफोन जनाब आबिद हुसैन, एकार्डियन पर शहर के सबसे सीनियर कलाकार बी कृष्णा राव, सीनियर कलाकार वायलिन पर बसंत पांडे साथ ही साथ ट्रिपल कांगो पर कृष्णा राव कार्यक्रम के उद्घोषक कृष्णकांत ओझा, प्रज्ञा सिंह, अरुण चंद्र एवं दीपक कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।इवेंट पार्टनर मैरी मी इवेंट। उक्त कार्यक्रम में शहर के सम्मानित एवं राजनीतिक लोग भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित रहेंगे श्वेता दी रॉयल म्यूजिकल इवेंट शहर के तमाम संगीत प्रेमियों को आने के लिए आमंत्रण देती है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!