
यह सम्मान भू-अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजटलाइजेशन और मार्डनाइजेशन करने पर
महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा आगामी 18 जुलाई 2023 को सरायकेला-खरसवां जिले के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल को विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आमंत्रण भी पहुंच चुका है। यह सम्मान भू-अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजटलाइजेशन और मार्डनाइजेशन करने पर दिया जा रहा है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल को सम्मान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना के बेहतर प्रदर्शन के लिए करेंगे।
खैरबनी में कचड़ा निस्तारण प्लांट का ग्रामीण क्यों कर रहे हैं विरोध ? | Mashal News
झारखंड के कुल 9 जिलों के उपायुक्त को सम्मानित किया जाना है
ज्ञात हो कि भू-अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजटलाइजेशन और मार्डनाइजेशन करने पर झारखंड के कुल 9 जिलों के उपायुक्त को सम्मानित किया जाना है, जिनमें सरायकेलाखरसवां जिला भी शामिल है। इस संबंध में आज विभागीय सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आहूत की गई।
हजारीबाग : अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर अमृत नगर में एकल नारी समागम

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!